
तबाही के मुहाने पर पहुंचा चीन? इस वजह से लाखों लोगों की मौत का खतरा
AajTak
चीन के गुआंगदोंग प्रांत में मौजूद एक परमाणु प्लांट से तबाही का खतरा मंडरा रहा है. इस न्यूक्लियर प्लांट से एटमी रेडिएशन के लीक होने की खबर बाहर आने के साथ ही चीन लीपापोती की कोशिश में जुट गया था लेकिन अमेरिका एक्शन में आ गया और चीन की ये भयंकर लापरवाही उजागर हो गई.
पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने का जिम्मेदार चीन इन दिनों अपनी रची साजिश की ही सजा भुगतने की तरफ बढ़ रहा है. दरअसल चीन के ताइशन शहर पर महातबाही का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि ताइशन शहर का एक परमाणु प्लांट मौत का रेडिएशन छोड़ने लगा है. यहां कभी भी किसी भी वक्त धमाका हो सकता है. चीन के गुआंगदोंग प्रांत में मौजूद एक परमाणु प्लांट से तबाही का खतरा मंडरा रहा है. इस न्यूक्लियर प्लांट से एटमी रेडिएशन के लीक होने की खबर बाहर आने के साथ ही चीन लीपापोती की कोशिश में जुट गया था लेकिन अमेरिका एक्शन में आ गया और चीन की ये भयंकर लापरवाही उजागर हो गई. जिस न्यूक्लियर प्लांट से रेडिएशन लीक हो रहा है वो चीन के गुआंगदोंग प्रांत के ताइशन शहर में है. इस प्लांट से लगातार एटमी रेडिएशन बाहर निकलने की बात को चीन ने अब स्वीकार कर लिया है. बता दें कि ताइशन शहर की आबादी 10 लाख के करीब है. चीन का ये न्यूक्लियर प्लांट पूरे शहर को तबाह कर सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










