
तंत्र क्रिया से 500-1000 के पुराने नोट नए करने की फिराक में थे तांत्रिक, 5 गिरफ्तार
AajTak
इंदौर क्राइम ब्रांच ने मानपुर क्षेत्र के हाईवे पर मुंशी ढाबे के पीछे से पांच आरोपियों को 3 लाख 76 हजार रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़ा है. आरोपी तंत्र क्रिया के जरिए 500 और 1000 के बंद हो चुके नोटों को बदलने की फिराक में थे.
मध्य प्रदेश में इंदौर क्राइम ब्रांच ने मानपुर क्षेत्र के हाईवे पर मुंशी ढाबे के पीछे से पांच आरोपियों को 3 लाख 76 हजार रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़ा है. आरोपी तंत्र क्रिया के जरिए 500 और 1000 के बंद हो चुके नोटों को बदलने की फिराक में थे. ये किस प्रकार से इन नोटों को बदलवाने वाले थे. इनके पास नोट कहां से आए, पुलिस इसका पता लगा रही है. नोटबंदी के दौरान बंद किए गए पुराने 500 और हजार के नोट को तंत्र-मंत्र से नए नोट में बदलने की फिराक में बैठे 5 आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










