
ढाई साल तक छुपाए रखी शादी की बात, मर्डर के बाद अब निक्की की बहन और पेरेंट्स ने कही ये बात
AajTak
साहिल और और निक्की 2018 से एक दूसरे को जानते थे. दोनों उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान मिले थे. इसके बाद दोनों ने ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया. दोनों लिव इन में रहने लगे. दोनों ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी. हालांकि, शुरुआत में साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था.
दिल्ली के निक्की मर्डर केस में आरोपी साहिल ने मृतका निक्की से अक्टूबर 2020 में ही शादी कर ली थी. साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. लेकिन निक्की और साहिल ने अपने अपने परिजनों से ये बात छिपाकर रखी थी. हालांकि, जब पिछले साल साहिल के घरवालों ने उस पर शादी का दबाव डाला, तो उसने परिजनों को निक्की से शादी की बात बताई थी. लेकिन घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और निक्की से छुटकारा पाने के लिए कहा.
निक्की के परिजनों की नहीं थी शादी की जानकारी निक्की के परिजनों को साहिल से रिश्ते और शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं थी. निक्की की बहन का दावा है कि उसे नहीं पता था कि निक्की और साहिल ने शादी कर ली है. उसे बस इतना पता था कि दोनों अच्छे दोस्त थे. उधर, निक्की के परिजनों ने भी बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. निक्की के परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें रिश्ते के बारे में जानकारी होती, तो वे इसका विरोध नहीं करते.
2018 से एक दूसरे को जानते थे साहिल और और निक्की 2018 से एक दूसरे को जानते थे. दोनों उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान मिले थे. इसके बाद दोनों ने ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया. दोनों लिव इन में रहने लगे. दोनों ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी. हालांकि, शुरुआत में साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था. लेकिन अब उसकी निक्की के साथ शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.
निक्की की हत्या से पहले साहिल के घर हुई थी मीटिंग
साहिल गहलोत निक्की को धोखा देकर चुपचाप दूसरी शादी करने की फिराक में था. उसने सगाई भी कर ली थी. लेकिन दो कॉमन फ्रेंड और सगाई की एक फोटो ने साहिल का पूरा खेल बिगाड़ दिया. सगाई की ये फोटो निक्की को भेजी गई थी. इसके बाद निक्की लगातार साहिल को फोन कर रही थी. लेकिन साहिल निक्की का फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद निक्की ने साहिल को मैसेज किया. निक्की ने इसमें लिखा कि वह वेन्यू पर आकर उसकी पोल खोल देगी. यह मैसेज देखकर साहिल परेशान हो गया. उसने तुरंत निक्की को फोन किया और कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है और उसे सब कुछ समझाएगा.
इसके बाद साहिल ने अपने पिता को निक्की की धमकी के बारे में बताया. इसके बाद वेन्यू पर ही साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह और उसके कजिन आशीष और नवीन ने मीटिंग की. वीरेंद्र सिंह ने साहिल से कहा कि वह जाकर ये मामला निपटाए. परिजनों ने गहलोत से कहा कि वह निक्की के पास जाए, वे लोग मेहमानों का ख्याल रख लेंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







