
ड्रोन के बाद अब कॉकरोच! जर्मनी की नई टेक्नोलॉजी से जासूसी का तरीका बदल सकता है
AajTak
वॉर में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर यूज हो रहा है. ड्रोन पुराना हो गया अब जासूसी और जंग के दौरान रोबॉटिक कॉकरोच को उतारा जा सकता है. जर्मनी की एक कंपनी ने तैयार किया है अनोखा रोबोटिक कॉकरोच जो जासूसी के साथ जंग में भी उतारा जा सकता है.
टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बार ऐसी चीजें सामने आती हैं जो किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसी लगती हैं. लेकिन जर्मनी में एक ऐसी तकनीक विकसित की जा रही है जो सचमुच फिल्मों की कहानी जैसी है.
यहां वैज्ञानिक कॉकरोच को रोबोट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें जासूसी और सैन्य मिशनों में इस्तेमाल किया जा सके. इन्हें कॉकरोच साइबॉर्ग भी कहा जा रहा है.
जर्मनी की स्टार्टअप कंपनी SWARM Biotactics ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसमें असली कॉकरोच के ऊपर छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक बैकपैक लगाए जाते हैं.
इन बैकपैक में सेंसर, कैमरा और कम्युनिकेशन सिस्टम होते हैं, जिनकी मदद से यह कीड़े दुश्मन के इलाके में जाकर जानकारी जुटा सकते हैं.
यह टेक खासतौर पर उन जगहों के लिए बनाई जा रही है जहां इंसान, ड्रोन या पारंपरिक रोबोट पहुंच नहीं पाते. जैसे ढही हुई इमारतें, संकरी सुरंगें या युद्ध क्षेत्र. इन जगहों पर ये छोटे-छोटे जैविक रोबोट आसानी से घुसकर जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं.
कैसे काम करता है ‘रोबोटिक कॉकरोच’?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







