
ड्रम में पति की लाश, अंधविश्वासी प्रेमी... अपनी 'मुर्दा' मां से बातें करता था सौरभ हत्याकांड का आरोपी साहिल, दहला देगी कहानी
AajTak
बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ड्रम को काटने में कामयाबी मिली. अब ड्रम काटने के बाद उसके अंदर जमे हुए सीमेंट के टुकड़ों को भी मशीन से काटने का काम शुरू हो जाता है. थोड़ी देर बाद सारे टुकड़े अलग हो जाते हैं और फिर उन्हीं टुकड़ों में से करीब 3 टुकड़ों में बिखरा सौरभ कुमार बाहर निकल आता है. ड्रम में टुकड़ों में बंद होने के पूरे 14 दिन बाद.
Meerut Saurabh Kumar Murder Case: मेरठ के एक घर से ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. इस कहानी में कुल तीन किरदार है. पति, पत्नी और वो. हालात कुछ ऐसे बने कि पत्नी को प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करना था. लेकिन प्रेमी अंधविश्वासी था. वो चाहता था कि अपने पति के सीने पर पहला वार उसकी माशूका खुद करे. जबकि वो खुद उसकी दो हथेलियां काटना चाहता था. कत्ल की इस खौफनाक कहानी में एक मुर्दा मां भी है, जिससे पत्नी का प्रेमी बातें भी किया करता था. ये कहानी आपको बेहद हैरान कर देगी.
कहानी का आगाज होता है यूपी के मेरठ से, जहां एक मोहल्ले में मौजूद एक घर के बाहर भीड़ जमा थी. हरेक की निगाहें उसी घर की तरफ थीं. थोड़ी देर बाद वहां पुलिस पहुंचती है. पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम घर में दाखिल होती है. घर के अंदर से और तो कुछ नहीं नीले रंग के प्लास्टिक का एक ड्रम बाहर निकाला जाता है. अमूमन इस तरह का ड्रम लोग घर में पानी जमा करने के खरीदते हैं. इसके बाद ड्रम को एक गाड़ी में डाल कर ले जाया जाता है.
अब ड्रम मेरठ के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर पहुंच चुका था. ड्रम ज़रूरत से ज्यादा भारी था. ना ड्रम खुल पा रहा था. ना ही उसे तोड़ा जा सका था. लिहाज़ा पुलिस वाले तय करते हैं कि इस ड्रम को मशीन से काटा जाए. कुछ देर में ही मशीन और मैकेनिक भी मुर्दाघर में बुला लिए जाते हैं. अब बारी ड्रम को काटने की थी. बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ड्रम को काटने में कामयाबी मिल जाती है. दरअसल, उस ड्रम के अंदर सीमेंट का घोल भर दिया गया था. जिसकी वजह से वो जम कर सख्त हो चुका था. बिल्कुल पत्थर की तरह.
अब ड्रम काटने के बाद उसके अंदर जमे हुए सीमेंट के टुकड़ों को भी मशीन से काटने का काम शुरू हो जाता है. थोड़ी देर बाद सारे टुकड़े अलग हो जाते हैं और फिर उन्हीं टुकड़ों में से करीब 3 टुकड़ों में बिखरा सौरभ कुमार बाहर निकल आता है. ड्रम में टुकड़ों में बंद होने के पूरे 14 दिन बाद. जमे हुए सीमेंट और काटे गए ड्रम के बराबर में जमीन पर काली पॉलीथिन में सौरभ कुमार की लाश के 3 टुकड़ें रखे थे.
फ्रिज, कुकर, बैग के बाद ये सबसे ताज़़ी लाश है, जो एक ड्रम ने उगली है. लेकिन कहानी ऐसी कि आपका दिमाग घूम जाए. ये कहानी एक ऐसी पत्नी की है जिसने घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की. लेकिन लव मैरिज के तीन साल बाद उसे फिर से लव हुआ और उसने अपने पहले प्यार और पति के सीने में अपने हाथों से पहला खंजर उतारा. फिर दूसरे प्य़ार यानी दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर लाश के तीन टुकड़े किए. सर धड़ से अलग किया, दोनों हाथों की हथेली काटी फिर आधी लाश बैग में डाल कर बेड के नीचे रख दिया.
प्रेमी अब अपने घर चला गया था. लेकिन जाते-जाते वो सर और दोनों हथेलियां एक दूसरे बैग में रख कर अपने साथ अपने घर ले गया. प्रेमी के जाने के बाद इधर प्रेमिका को अब बैग में रखी लाश से डर लगने लगा. नींद नहीं आ रही थी. इसलिए तड़के तीन बजे वो भी आधी लाश घर में छोड़ कर अपने प्रेमी के घर चली गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










