
ड्रग्स, हवाला, शिपिंग, सट्टा... कैसे अपने काले कारनामों से पाकिस्तान का 'लाडला' बन गया दाऊद इब्राहिम?
AajTak
भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के काले कारोबार ने उसे दुनिया का एक अमीर अपराधी बना दिया. ऐसा कोई काला धंधा नहीं, जो उसकी डी कंपनी ने ना किया हो. फिर वो चाहे ड्रग्स या हवाला हो या फिर शिपिंग और सट्टेबाजी.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के हाथ-पांव फूल गए हैं. क्योंकि खबर ये है कि पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और उसकी हालत नाजुक है. वो कराची के अस्पताल में भर्ती है. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है. ये तो रही अफवाह की बात. अब बात दाऊद के काले कारोबार की. जिसने उसे दुनिया का एक अमीर अपराधी बना दिया. ऐसा कोई काला धंधा नहीं, जो डी कंपनी ने ना किया हो. फिर वो चाहे ड्रग्स या हवाला हो या फिर शिपिंग और सट्टेबाजी.
पाकिस्तान भले दाऊद का नाम लेने से कांपता हो लेकिन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही मौजूद है ये पूरी दुनिया को पता है. यही वजह है कि दाऊद को जहर देने की खबर अगर पक्की भी है तो पाकिस्तान में इसकी पुष्टि कोई नहीं करने वाला.
पक्की खबर या अफवाह? दाऊद इब्राहिम को लेकर पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक कई बार तरह तरह की अफवाहें उड़ती और उड़ाई जाती रही हैं. कभी उसे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बताया जाता है. कभी दुर्घटना में जख्मी बताया जाता है. अब तक कई बार दाऊद इब्राहिम की मौत की अफवाह भी उड़ाई जा चुकी है. लेकिन इस बार पाकिस्तानियों के बीच हड़कंप इसलिए मचा हुआ है क्योंकि जैसे ही दाऊद की खबर सामने आई. पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन कर दिया गया.
क्या थी इंटरनेट सेवाएं बंद करने की वजह? पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं 17 दिसंबर की रात से ही डाउन कर दी गई थीं इसकी मिसाल इंटरनेट सर्विसेज का अपडेट देते हुए नेटब्लॉक्स नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई थीं. इसमें पाकिस्तान के ज्यादातर इलाकों में इंटरनेट सेवा शून्य से पच्चीस प्रतिशत तक ही काम करती दिखी थीं. हालांकि आशंका ये भी जताई गई कि पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वर्चुअल जलसे को देखते हुए इंटरनेट सर्विसेज डाउन करने की कोशिश की गई होगी. लेकिन इसी बीच दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर भी उतनी ही तेजी से फैली. जिस खबर से पाकिस्तान की हुकूमत न तो इनकार कर सकती है और न ही इकरार कर सकती है.
दाऊद को लेकर कुछ नहीं कहता पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम को लेकर पाकिस्तान से उड़ने वाली अफवाहों की वजह भी सबसे बड़ी यही है कि पाकिस्तान इस तरह की खबरों की न तो पुष्टि कर सकता है और न ही खारिज कर सकता है. क्योंकि आदतन पाकिस्तान मानता ही नहीं है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में मौजूद है. जैसे पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को छिपा रखा था और अमेरिका को झूठ बोलता रहा. उसी तरह पाकिस्तान दाऊद को लेकर भी झूठ बोलता है. लेकिन दाऊद भारत के टारगेट पर है और भारत में ढाई सौ से अधिक भारतीयों की हत्या के उस आरोपी को भारत लाने को लेकर सरकारें दावे भी करती रही हैं.
दाऊद का पालनहार पाकिस्तान भारत का वो मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, जिसने 30 साल पहले मुंबई को दहला दिया था. जिसने 12 मार्च 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 सीरियल धमाके करके सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी. जिसने मजहबी कट्टरपंथ की खातिर 1400 से अधिक मुंबईकरों को अपाहिज कर डाला था. उसी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान तीन दशकों से मेहमान की तरह पालता पोसता रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








