
ड्रग्स लेने के बाद महिला को मारने दौड़ा चिम्पैंजी, कर दिए बदतर हालात
AajTak
dd
अमेरिका में एक चिम्पैंजी जो लोकल स्तर पर आम लोगों के बीच एक सेलेब्रिटी था, बेहद फ्रेंडली था और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था, उसी चिम्पैंजी ने एक ही दिन में अपनी मालकिन की जिंदगी को पूरी तरह से पलटकर रख दिया. ट्रैविस नाम के इस चिम्पैंजी ने अपनी मालकिन सैंड्रा हेरोल्ड की दोस्त को लगभग मार ही डाला था. गौरतलब है कि अमेरिका में रहने वाली सैंड्रा पिछले 14 सालों से ट्रेविस को इंसानों की तरह पाल रही थी. वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था लेकिन एक दिन इस चिम्पैंजी का दिमाग फ्लिप हो गया और उसने सैंड्रा की दोस्त चार्ला नैश पर हमला कर दिया. ये हमला इतना भयानक था कि ट्रैविस, चार्ला के चेहरे को खा रहा था. सैंड्रा ने ट्रैविस को चाकू भी मारा था, लेकिन उसे खास असर नहीं हुआ. अचानक इस चिम्पैंजी में काफी ताकत आ गई थी. सैंड्रा ने इसके बाद डरते हुए पुलिस को फोन लगाया और वो असहाय होकर कहती रही कि उसकी दोस्त को उसका चिम्पैंजी बुरी तरह नोंच रहा है और उसे जान से मार सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










