
ड्रग्स, पब और होटल के बीच सस्पेंस... जानिए सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए
AajTak
Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें सोनाली फोगाट के स्टाफ के दो मेंबर, गोवा के रेस्टोरेंट का मालिक और दो ड्रग पेडलर शामिल हैं. सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हो गई थी.
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. अंजुना पुलिस ने इस मामले में पिछले हफ्ते हत्या का केस दर्ज किया था. इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें सोनाली के स्टाफ के दो मेंबर, कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक और दो ड्रग पेडलर शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को सोनाली फोगाट गोवा आई थीं. वो अंजुना स्थित होटल में ठहरी थीं. रात को वो पार्टी में गई थीं. अगले दिन सुबह उन्हें अस्पताल लाया गया था. पुलिस के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनाली की मौत हो चुकी थी.
इस मामले में पुलिस ने पहले 'अननैचुरल डेथ' का केस दर्ज किया था. लेकिन परिजनों ने इस पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आ ही नहीं सकता, क्योंकि वो पूरी तरह फिट थीं.
परिजनों ने सोनाली के स्टाफ के ही दो सदस्यों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सोनाली के शरीर पर नुकीली चोट के निशान होने की बात सामने आई है. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 'मर्डर' का केस दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
अब तक क्या-क्या खुलासे हुए?
- 22 अगस्त को सोनाली फोगाट गोवा आई थीं. वो अंजुना स्थित होटल ग्रांड लियोनी रिसॉर्ट में ठहरी थीं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











