
ड्रग्स केस में रिहा होकर दुबई से मुंबई पहुंचीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा
AajTak
महेश भट्ट की फिल्म सड़क-2 में काम कर चुकीं परेरा (27) को एक अप्रैल को शारजहां एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था. क्रिसन परेरा को बीते एक अप्रैल को यूएई पुलिस ने ड्रग्स के आरोप में शारजाह एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनके परिजनों ने अभिनेत्री को छुड़ाने की पूरी कोशिश की थी. भारतीय एजेंसियों ने उन्हें जेल रिहा कराया था.
बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा (Chrisann Pereira) दुबई की जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को भारत लौट आई हैं. उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजहां एयरपोर्ट पर पर ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था.
महेश भट्ट की फिल्म सड़क-2 में काम कर चुकीं परेरा (27) को एक अप्रैल को शारजहां एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था. वह एक वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने गई थीं. लेकिन वहां पर ड्रग्स के फर्जी मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, बाद में यह साबित हो गया था कि परेरा को मामले में फंसाया गया है. इसके बाद उन्हें जेल से रिहा करने के निर्देश दिए गए थे. वह लगभग एक महीने तक शारजहां की जेल में रही थीं.
जांच के दौरान यह पता चला कि कुछ लोगों ने उसे फंसाया था. उन लोगों को बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. इस बीच क्रिसन परेरा के परिवार ने मुंबई पुलिस से एक्ट्रेस को फंसाए जाने की शिकायत दी है.
मामले की जांच के बाद शारजहां प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया था लेकिन कानूनी औपचारिकताओं की वजह से वह तुरंत लौट नहीं पाई थी. कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद यूएई प्रशासन ने परेरा को भारत जाने की मंजूरी दी.
अधिकारियों का कहना है कि परेरा अब मुंबई लौट आई है. वह मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसाल्कर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. यूएई में परेरा की गिरफ्तारी के बाद एंथनी पॉल और उसके दोस्त राजेश उर्फ रवि बोभाटे ने उसकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उसकी मां से 80 लाख रुपये मांगे थे.
मुंबई पुलिस ने यूएई प्रशासन को केस से संबंधित दस्तावेज भेजे थे, जिसके बाद परेरा को रिहा किया गया. मुंबई पुलिस ने जून में पॉल, भोबाटे और एक अन्य शख्स के खिलाफ परेरा को ड्रग्स मामले में फंसाने के लिए चार्जशीट दाखिल की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











