
ड्रग्स केस पर Mehbooba Mufti का ट्वीट, 'मुस्लिम होने के कारण निशाने पर हैं Aryan Khan'
Zee News
जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा मुफ्ती ने ड्रग्स केस में आरोपी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर कार्रवाई को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
श्रीनगर: जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा मुफ्ती ने ड्रग्स केस में आरोपी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर कार्रवाई को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है. महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा पर भी निशाना साधा. Instead of making an example out of a Union Minister’s son accused of killing four farmers, central agencies are after a 23 year old simply because his surname happens to be Khan.Travesty of justice that muslims are targeted to satiate the sadistic wishes of BJPs core vote bank.
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कार्रवाई करके उदाहरण पेश करने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियां 23 साल की उम्र के लड़के के पीछे सिर्फ इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उसका सरनेम खान है. न्याय की विडंबना है कि बीजेपी के कोर वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है.' — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









