
ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की निर्मम हत्या, परिजनों ने लगाया शराब माफियाओं पर आरोप
AajTak
खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने एक चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की. ऐसी आशांक जताई जा रही है कि शराब माफियाओं ने धनश्याम मालाकार को मौत के घाट उतारा है.
बिहार के खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने बेलदौर थाना से कुछ ही दूरी पर एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर चौकीदार धनश्याम मालाकार को मौत के घाट उतारा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक 58 साल के घनश्याम मालाकर को बांस के नुकीले खुट्टे से वार कर मौत के घाट उतारा गया. घनश्याम मालाकर तिलाठी चौक ड्यूटी कर रहे थे. घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर दूर पनसलबा-बोबिल पीडब्लयूडी पथ के बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर के समीप बने पुल के रेलिंग में खून के निशान मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. हालांकि,अबतक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा.
चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि घनश्याम मालाकार नाम के चौकीदार की हत्या हुई है. मामले की जांच की जा रही है. FSL की टीम को भागलपुर से बुलाया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुरानी दुश्मनी में घटना होने की बात कही जा रही है. मृतक के परिजनों ने कुछ नाम भी बताए हैं. साथ ही शराब माफियाओं पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों की पकड़ने का दावा भी कर रह ही है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








