
डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं अमेरिका के इन राष्ट्रपतियों पर भी हुआ है जानलेवा हमला, एक ने तो हीरोइन को 'इंप्रेस' करने के लिए मारी थी गोली
AajTak
अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर साल 1865 में हमला हुआ था, जिसमें उनकी जान चली गई थी. लिंकन पर ये हमला तब हुआ था जब वो एक नाटक देख रहे थे. हमलावर ने उनके सिर में गोली मारी थी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ. ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी घात लगाकर स्नाइपर ने उनपर फायरिंग की. हालांकि, गोली पूर्व राष्ट्रपति के कान को छेदते हुए चली गई और ट्रंप सुरक्षित बच गए. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब अमेरिका के किसी बड़े नेता पर इस तरह का हमला हुआ हो. इससे पहले भी अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों और पूर्व राष्ट्रपतियों पर हमला हुआ है जिसमें कुछ की तो जान तक चली गई है.
पहली बार एंड्यू जैक्सन पर हुआ था हमला
अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन पर जानलेवा हमला हुआ था. 30 दनवरी 1835 वह तारीख थी जब हमलावर ने जैक्सन पर पिस्तौल तान दी थी. लेकिन फायर मिस हो गया था. इसके बाद हमलावर ने दूसरी पिस्तौल से भी हमले की कोशिश की लेकिन वो भी मिस हो गई. इसके बाद उसने पिस्तौल की बट से जैक्सन पर हमला किया.
लिंकन पर दो बार हुआ हमला
अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर साल 1865 में हमला हुआ था, जिसमें उनकी जान चली गई थी. लिंकन पर ये हमला तब हुआ था जब वो एक नाटक देख रहे थे. हमलावर ने उनके सिर में गोली मारी थी. उनकी हत्या के 9 महीने पहले भी उनपर जानलेवा हमला हुआ था लेकिन तब गोली उनकी टोपी पर जाकर लगी थी और इस हमले में लिंकन बाल-बाल बच गए थे.
गार्फील्ड को ट्रेन पकड़ते हुए मारी गोली

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








