
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बढ़ेगा उनका समर्थन, जीत सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
AajTak
ब्रेमर ने कहा, 'यह एक बहुत ही करीबी चुनाव होने जा रहा है और जैसा कि आप जानते हैं, अधिकांश अमेरिकियों ने पहले ही अपना मन बना लिया है.' इसे 'बहुत पोलराइज्ड समय' बताते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप और बाइडेन दोनों 'बहुत अलोकप्रिय' हैं.
यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष इयान ब्रेमर ने कहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद उनके लिए लोगों का समर्थन और ज्यादा बढ़ेगा. इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कई समर्थक अचानक ट्रंप को वोट नहीं देंगे, क्योंकि वे उनसे प्रभावित थे. इयान ब्रेमर ने कहा कि हमले के बाद से ट्रंप के प्रति समर्थकों में उत्साह और रुझान बढ़ेगा, साथ ही ट्रंप ने हमले के बाद जिस तरह से मजबूती से जवाब दिया है इससे उनका समर्थन बढ़ने वाला है.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में बाइडेन 'कमजोर' हो रहे हैं और उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए 'मजबूर' किए जाने की संभावना कम है. ब्रेमर ने कहा कि अब सारा 'ध्यान' ट्रंप पर हत्या के प्रयास वाले मसले पर है और दोनों कारणों से ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना है.
ब्रेमर ने कहा, 'यह एक बहुत ही करीबी चुनाव होने जा रहा है और जैसा कि आप जानते हैं, अधिकांश अमेरिकियों ने पहले ही अपना मन बना लिया है.' इसे 'बहुत पोलराइज्ड समय' बताते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप और बाइडेन दोनों 'बहुत अलोकप्रिय' हैं. उन्होंने कहा, 'वे अमेरिका के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण वाले मौलिक रूप से अलग-अलग तरह के उम्मीदवार हैं.'
ब्रेमर ने आगे कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर इस बात को लेकर 'काफी शिकायतें' हो रही हैं कि बाइडेन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में 'अनुपयुक्त' हैं. खासतौर पर ऐसा तब हुआ जब उन्होंने डिबेट में 'खराब' प्रदर्शन किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









