
डोनाल्ड ट्रंप को चैनल देगा 127 करोड़ रुपए, न्यूज एंकर ने कर दिया था कमेंट
AajTak
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि केस में एबीसी न्यूज को उन्हें 15 मिलियन डॉलर (लगभग 127.5 करोड़ रुपए) का भुगतान करना होगा.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि केस में एबीसी न्यूज को उन्हें 15 मिलियन डॉलर (लगभग 127.5 करोड़ रुपए) का भुगतान करना होगा. एबीसी न्यूज को पैसे के अलावा 'खेद' प्रकट करते हुए एक बयान भी प्रकाशित करना होगा. समझौते की शर्तों के तहत, एबीसी न्यूज यह पैसा ट्रंप के लिए 'राष्ट्रपति फाउंडेशन' और संग्रहालय को समर्पित एक फंड में दान करेगा.
रिपब्लिकन नेता ने ABC नेटवर्क के एक टॉप एंकर जॉर्ज स्टेफानोपोलस की ऑन-एयर कमेंट पर मुकदमा दायर किया, जिसमें कहा गया था कि वे पुराने मामले में 'बलात्कार के लिए उत्तरदायी' हैं. स्टेफानोपोलस ने मार्च में रिपब्लिकन सीनेटर नैन्सी मेस का इंटरव्यू करते समय यह टिप्पणी की थी.
वकील के फीस का भी पेमेंट करना होगा एबीसी न्यूज और स्टेफानोपोलस सार्वजनिक रूप से माफी भी जारी करेंगे, जिसमें कहा जाएगा कि उन्हें इंटरव्यू के दौरान ट्रंप के बारे में दिए गए 'बयानों पर खेद है', और प्रसारक वकील की फीस के रूप में अलग से 1 मिलियन डॉलर का भुगतान भी करेगा.
दोनों पक्षों ने किया समझौता जज लिसेट एम रीड द्वारा ट्रंप और स्टेफानोपोलस दोनों से बयान दर्ज कराने के एक दिन बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया. ट्रंप को लेखिका एलिजाबेथ जीन कैरोल द्वारा दायर 2023 के मामले में यौन शोषण के लिए उत्तरदायी पाया गया था. हालांकि, न्यूयॉर्क कानून के तहत, यौन शोषण रेप से अलग अपराध है.
इस साल की शुरुआत में एक जूरी ने कैरोल को अतिरिक्त हर्जाने के रूप में $83.3 मिलियन का अवार्ड दिया. यह पिछले साल यौन उत्पीड़न और मानहानि के एक फैसले में एक अन्य जूरी द्वारा उन्हें $5 मिलियन का हर्जाना दिए जाने के बाद आया है. आरोपों पर ट्रंप ने विवाद किया और फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की. हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर राजनीतिक वापसी की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








