
डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बैन हटाएंगे Elon Musk! पहले भी कर चुके हैं ऐलान
AajTak
Elon Musk ने आखिरकार ट्विटर को खरीद लिया है. इसी के साथ ही उन्होंने कंपनी में बड़े फेरबदल शुरू कर दिए हैं. इस बीच यह भी चर्चा होने लगी है कि वह जल्द ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगे लाइफ बैन को हटा देंगे. हालांकि ट्रंप भी कह चुके हैं कि वह दोबारा ट्विटर पर नहीं लौटेंगे.
Elon Musk ने आखिरकार Twitter को खरीद लिया है. वहीं इसी के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के ट्विटर पर जल्द लौटने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Elon Musk जल्द ही ट्रंप पर लगे लाइफ बैन को वापस ले लेंगे. जनवरी 2021 ट्विटर ने यह कहते हुए डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर से हटा दिया था कि उनके ट्वीट्स यूएस कैपिटल में 6 जनवरी 2021 को हुए आपराधिक कृत्यों को प्रोत्साहित करने वाले थे.
ट्विटर ने बैन लगाकर मूर्खता की
ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने मई में बयान दिया था कि वह ट्रंप के ट्विटर अकांउट से बैन हटा देंगे. मस्क ने कहा था कि ट्रंप के अकांउट पर बैन लगाने के मामले में ट्विटर ने पूरी तरह से मूर्खता की है. बैन के लिए बहुत ठोस कारण होने जरूरी हैं. मैं ट्विटर के फैसले को पलट दूंगा.
उन्होंने कहा था कि ट्विटर पर हर कोई अपनी राय दे सकता है. ट्रंप को साइट से हटाने से उनकी आवाज खत्म नहीं हुई है. ये नैतिक रूप से गलत है और पूरी तरह से बेवकूफी है. किसी पर स्थायी प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए.
हालांकि, ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि उनके ट्विटर अकाउंट से भले बैन हट जाए लेकिन वह ट्विटर पर वापस नहीं आएंगे. ट्रंप ने कहा था कि वह अब अपने Truth Social का ही इस्तेमाल करेंगे.
अब Elon Musk ये कर सकते हैं बदलाव

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









