
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से खुद घायल होगा अमेरिका... भारत के लिए आर्थिक विस्तार का मौका!
AajTak
दुनियाभर में आज एक शब्द सबसे ज़्यादा ट्रेंड कर रहा है — टैरिफ. एक अगस्त से अमेरिका की आखिरी समयसीमा खत्म हो गई है और 7 अगस्त से नई टैरिफ दरें लागू होंगी. अभी तक अमेरिका ने सिर्फ 33 देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं. बाकी 120 से ज़्यादा देश, जिनमें भारत भी शामिल है, अभी भी इससे बाहर हैं.
आज पूरी दुनिया में एक ही शब्द ट्रेंड कर रहा है और वह शब्द है टैरिफ. आज 1 अगस्त है और आज से टैरिफ को लेकर अमेरिका की अंतिम समयसीमा समाप्त हो गई है. व्हाइट हाउस ने अपने ताजा बयान में कहा है कि टैरिफ की नई दरें 7 अगस्त से प्रभावी होंगी और जिन देशों को अब तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है, उन्हें आज देर रात 3 से 4 बजे तक सूचित कर दिया जाएगा. यह अमेरिका में शाम 4 से 5 बजे का समय होगा.
अब तक दुनिया में केवल 33 देश ऐसे हैं, जिनके साथ अमेरिका ने व्यापार समझौता अंतिम रूप से किया है. जबकि 120 से अधिक देशों ने अभी तक अमेरिका के साथ कोई डील नहीं की है. इनमें भारत भी शामिल है.
भारत की स्थिति और रुख भारत में इस मुद्दे पर काफी राजनीति हो रही है. लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह कृषि, खेती, मांसाहारी डेयरी उत्पाद, आनुवांशिक रूप से परिवर्तित फसलें और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर कोई समझौता नहीं करेगी.
मांसाहारी डेयरी उत्पाद और जीएम फसलें मांसाहारी डेयरी उत्पाद का मतलब ऐसे मवेशियों के दूध से है, जिन्हें अमेरिका में मांस, मछली और मुर्गी के अवशेषों से बनी चारा दी जाती है. आनुवांशिक रूप से परिवर्तित फसलें वे होती हैं, जिनके बीजों को लैब में बदल दिया जाता है ताकि पैदावार अधिक हो और कीटों से नुकसान न हो.
भारत की अर्थव्यवस्था पर असर सीमित सरकार का कहना है कि नई टैरिफ दरों से भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर नहीं होगा. खराब से खराब स्थिति में भी जीडीपी में केवल 0.2 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है.
शब्द 'टैरिफ' की उत्पत्ति टैरिफ शब्द अरबी भाषा के ‘ता-रिफ’ शब्द से आया है, जिसका अर्थ होता है ‘सूचित करना’. यूरोपीय व्यापारियों ने इसे टैक्स के रूप में अपनाया.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










