
डोनाल्ड ट्रंप और गन रखने की बहस के बाद खूनी खेल, अमेरिका में पिता ने बेटी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
ABP News
British Woman Murder: टेक्सास में डोनाल्ड ट्रंप और गन रखने को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.
ब्रिटिश महिला की उसने ही पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों ने बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गन रखने के अधिकार को लेकर तीखी झड़प हुई थी, जिसके बाद युवती के पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की ब्रिटिश महिला लूसी हैरिसन को उसके 51 साल के पिता क्रिस हैरिसन ने मौत के घाट उतार दिया. टेक्सास में घर में दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके कुछ घंटे बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता उपस्थित नहीं हुआ, लेकिन उनकी ओर से कोर्ट को लिखित बयान दिया गया.
चेशायर कोरोनर कोर्ट में मामले की सुनवाई में सामने आया कि युवती छुट्टियों के दौरान अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ अपने पिता से मिलने टेक्सास पहुंची थी, जब 10 जनवरी 2025 को डलास के पास उसकी छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. लूसी ब्रिटेन के वॉरिंगटन की रहने वाली थी और पेशे से फैशन बायर थी
मौत का मामले का खुलासा करीब एक साल से ज्यादा समय के बाद हुआ, जब ब्रिटेन में एक कोरोनर जांच हुई, इस इन्वेस्टिगेशन में विदेशों में ब्रिटिश नागरिकों की अचानक होने वाली मौत की जांच की जानी अनिवार्य होती है, जिससे पता चल सके मौत की वजह सामान्य है या नहीं.













