
'डोनाल्ड को चुप कराओ या भारत में Mcdonald को बंद करा दो...', ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बोले दीपेंद्र हुड्डा
AajTak
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका को भी चुनना होगा कि उसे भारत के साथ कैसे संबंध चाहिए. जब तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की, तो पीएम साइप्रस गए. अच्छा संदेश गया. लेकिन असली दुश्मन चीन को संदेश देना था, तो ताइवान चले जाते.
लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की. साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे, जिसमें वह 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि देश की फौज को नमन करने का प्रस्ताव लाइए, हम साथ हैं. नहीं तो हम लाते हैं, आप साथ दीजिए. फौज का पराक्रम चर्चा का विषय नहीं है. फौज ने अपना काम किया, सत्ता ने क्या किया? भारत की फौज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फौज में से एक है. विपक्ष ने पूरा समर्थन दिया, कहा कि हम साथ हैं. आपने क्या किया?
कांग्रेस सांसद ने कहा, 'हमारी सरकार के समय जब आंख दिखाने की बारी आई, तब हमने अमेरिका को आंख भी दिखाई और हाथ मिलाने की बारी आई तो हाथ भी मिलाया. मुंबई हमले के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद के सेफ हैवन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी की विदेश नीति बदल गई है, क्या संघ की विदेश नीति भी बदल गई है? आप यही तय नहीं कर पा रहे हो कि अमेरिका से हाथ मिलाना है या आंख दिखाना है. या तो डोनाल्ड का मुंह बंद कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स बंद कराओ. भारत एक महाशक्ति है. अमेरिका को भी यह पता चलना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान को एक तराजू पर नहीं तौल सकते.'
यह भी पढ़ें: 'देश को ऑपरेशन सिंदूर नहीं, ऑपरेशन तंदूर चाहिए था...' लोकसभा में सपा सांसद ने उठाए ये सवाल
US को चुनना होगा भारत के साथ कैसे संबंध चाहिए
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका को भी चुनना होगा कि उसे भारत के साथ कैसे संबंध चाहिए. जब तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की, तो पीएम साइप्रस गए. अच्छा संदेश गया. लेकिन असली दुश्मन चीन को संदेश देना था, तो ताइवान चले जाते. विदेश मंत्री बीजिंग चले गए और कहा कि हमारे संबंधों में सुधार हो रहा है. उन्होंने अग्निवरी स्कीम और डिफेंस बजट में कटौती का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि यूपीए के समय भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमानों के 41 स्क्वॉड्रन मंजूर हुए थे, आज धरातल पर 31 स्क्वॉड्रन हैं. हमारी फौज को आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस किया जाए, रक्षा बजट बढ़ाया जाए. आज तीन फ्रंट की बात चल रही है. इसलिए सरकार को देश की फौज को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा- पार्टी लाइन पर बोलना होगा... ऑपरेशन सिंदूर पर बोलने से शशि थरूर के इनकार की Inside Story

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











