
'डोगेश भाई आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं', आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रवीना ने कहा ये
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया है. इस फैसले का समर्थन बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और रवीना टंडन ने किया है.
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने नए फैसले में 11 अगस्त के उस निर्देश में संशोधन किया है, जिसमें दिल्ली के आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें शेल्टर होम में रखने की बात कही गई थी. कोर्ट ने आज, 22 अगस्त को अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
कोर्ट ने कहा है कि सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा. यहां तक कि जिन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजा गया है, उन्हें तुरंत छोड़ा जाएगा. इन कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद छोड़ दिया जाएगा. जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने ये फैसला सुनाया. इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस भी जारी कर दिया है. कोर्ट ने ये भी कहा कि हर कम्युनिसिपल ब्लॉक में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अलग से स्पेस खोले जाएंगे. सिर्फ निर्धारित जगह पर ही कुत्तों को खाना दिया जाएगा. सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना नहीं खिलाया जाएगा. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी.
रवीना टंडन ने शेयर की पोस्ट
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रवीना टंडन का रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं. सद्बुद्धि की जीत हुई. शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई. अब कृपया ध्यान दें कि नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया ठीक से पूरी हो.'
जॉन अब्राहम ने क्या कहा?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










