
डॉक्टर रेप-मर्डर: कोलकाता में हजारों लोगों का प्रदर्शन, सोमवार को SC में केस की सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले की सुनवाई करेगा. वहीं, रविवार को कोलकाता में न्याय की मांग को लेकर हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए.
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले की सुनवाई करेगा. सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 9 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेगी.
वहीं, रविवार को कोलकाता में न्याय की मांग को लेकर हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए. कई शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व छात्र, मिट्टी के मॉडलर, रिक्शा चालक और जूनियर डॉक्टर कोलकाता की सड़कों पर अलग-अलग तरीके से उतरे और एक महीने पहले हुए लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
दक्षिण कोलकाता में 40 से अधिक स्कूलों के लगभग 4 हजार पूर्व छात्र, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं, ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए 2 किलोमीटर की दूरी तय की है. विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने गरियाहाट से श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड के चौराहे तक रास बिहारी एवेन्यू से चलते हुए 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए. पीड़िता की मां लोगों का आभार जताया.
पीड़िता की मां ने कहा, "जब भी मैं उस रात अपनी बेटी द्वारा झेली गई पीड़ा और दर्द के बारे में सोचती हूं, तो मैं सिहर उठती हूं. ये सभी प्रदर्शनकारी मेरे बच्चे हैं.'' इस विरोध प्रदर्शन में बिनोदिनी गर्ल्स स्कूल, मित्रा इंस्टीट्यूशन, गरफा हाई स्कूल, कार्मेल हाई स्कूल और सेंट जॉन्स डायोसेसन जैसे संस्थानों के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया. उन्होंने महिला सुरक्षा की मांग की है.
मूर्तिकार सनातन डिंडा और गायिका लग्नजीता भी इस जुलूस का हिस्सा रही हैं. सनातन डिंडा ने कहा, "एक महीना बीत चुका है, लेकिन हमारे भीतर की आग तब तक जलती रहेगी, जब तक कि अपराधियों को पकड़ नहीं लिया जाता है." आंदोलन का जाना-माना चेहरा लग्नजीता ने कहा, "जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे. हम शांतिपूर्वक विरोध करेंगे.''

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











