
डॉक्टर बनने के लिए इंजीनियर चंदन ने छोड़ा 18 लाख रुपये का सैलरी पैकेज, MBBS में लिया एडमिशन
AajTak
इंजीनियरिंग करने के बाद चंदन ने सेवर जॉब की लेकिन इस दौरान वह एमबीबीएस की किताबें पढ़ते रहें और उनकी रुचि बढ़ती चली गई. साल 2015 में भी उन्होंने मेडिकल का एंट्रेंस क्लियर किया था, रैंक अच्छी नहीं होने की वजह से एडमिशन नहीं लिया.
एक इंजीनियर छात्र ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH), धनबाद में एडमिशन लिया है. छात्र चंदन कुमार का एडमिशन एएनएमएमसीएच में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मेडिकल कॉलेज के लिए यह पहला मामला है जब किसी इंजीनियर ने यहां डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस में एडमिशन लिया है. लेकिन मामला सिर्फ इतना ही नहीं है, चंदन पर डॉक्टर बनने का जुनून इतना है कि उन्होंने 18 लाख रुपये का पैकेज छोड़कर यहां दाखिला लिया है.
बचपन से था डॉक्टर बनने का सपना चंदन कुमार की मां आईआईटी आईएसएम में डिप्टी असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत है. एसएनएमएमसीएच में एडमिशन के लिए आए चंदन ने बताया कि मेडिकल के प्रति उसका बचपन से रुझान था. आईएस एम एनेक्सी से 2008 में प्लस टू करने के बाद उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों के लिए इंटरेस्ट था, लेकिन मेडिकल में चयन नहीं हो सका. इंजीनियरिंग में उनका चयन हो गया और उन्होंने एनआईसी वरंगल आंध्र प्रदेश से बायो टेक्नोलॉजी में वर्ष 2012 में इंजीनियरिंग की.
इंजीनियरिंग के बाद भी नहीं छोड़ी मेडिकल की किताबें इंजीनियरिंग करने के बाद चंदन ने सेवर जॉब की लेकिन इस दौरान वह एमबीबीएस की किताबें पढ़ते रहें और उनकी रुचि बढ़ती चली गई. साल 2015 में भी उन्होंने मेडिकल का एंट्रेंस क्लियर किया था, लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने की वजह से एडमिशन नहीं लिया. इस बार उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस में 605 नंबर हासिल किए और उनकी 2650 रैंक थी. उन्होंने एसएलएन एमसीएच में अपना नामांकन कराया.
कभी नहीं ली कोचिंग चंदन ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी कोई कोचिंग नहीं कि एनेक्सी में 12वीं के दौरान बायोलॉजी के शिक्षक और हिंदी की शिक्षिका ने उनको जो मार्गदर्शन दिया था, जो आज भी उनके काम आ रहा है. धनबाद के एसएनएमएमसीएच अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बाद डॉक्टरी में रुचि रखते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है. हमारे इस सेंटर में यह पहला छात्र है जिन्होंने इंजीनियरिंग से मेडिकल में एडमिशन लिया है.
पत्नी मैनेजर तो बहन अफसर चंदन कुमार की पत्नी अपर्णा एसबीआई में मैनेजर के तोर पर कार्यरत हैं और बहनों में बड़ी बहन गोरी कुमारी बिहार सरकार में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं. छोटी बहन दीक्षा रानी छत्तीसगढ़ के इंद्र कला कैलाश विश्वविद्यालय से कत्थक में एमए की है और छोटी बहन वर्षा रानी की शादी हो चुकी है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










