
डॉक्टर कपल से 14.84 करोड़ की ठगी का मामला... दिल्ली पुलिस ने 3 राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार किए
AajTak
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुज़ुर्गों को डराकर ठगी करने वाले साइबर सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एक बुज़ुर्ग NRI कपल से 14.84 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में तीन राज्यों से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जांच में इस हाई प्रोफाइल साइबर फ्रॉड के तार कंबोडिया और नेपाल तक जुड़े पाए गए हैं.
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके रहने वाले बुज़ुर्ग डॉक्टर कपल से डिजिटल अरेस्ट के जरिए 14.84 करोड़ की ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में एक साथ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के तार कंबोडिया और नेपाल में बैठे अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों से जुड़े हुए हैं.
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी खुद को CBI, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ितों को डराते थे. इसके बाद फर्जी गिरफ्तारी वारंट और नकली अदालती कार्यवाही दिखाकर पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट में रखा जाता था. डर और दबाव के माहौल में उनसे करोड़ों रुपए ट्रांसफर कराए जाते थे. आरोपी अलग-अलग राज्यों में बैठकर अपराध करते थे.
गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के वडोदरा से दिव्यांग पटेल और कृतिक शितोले, ओडिशा के भुवनेश्वर से महावीर शर्मा उर्फ नील, गुजरात से अंकित मिश्रा उर्फ रॉबिन, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अरुण कुमार तिवारी और प्रद्युमन तिवारी उर्फ एस पी तिवारी, जबकि लखनऊ से भूपेंद्र कुमार मिश्रा और आदेश कुमार सिंह शामिल हैं. दिव्यांग पटेल एक NGO चलाता है और फाइनेंशियल सर्विसेज से भी जुड़ा था.
आरोपी अलग-अलग पेशों से जुड़े थे. इनमें आईटी डिप्लोमा होल्डर, एमबीए ग्रेजुएट, ट्यूशन टीचर और घाटों पर पूजा कराने वाला पुजारी भी शामिल है. पुलिस का कहना है कि यही पढ़े-लिखे चेहरे इस साइबर ठगी नेटवर्क को भरोसेमंद बनाने में मदद कर रहे थे. यह मामला तब सामने आया जब दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली 77 साल की एक बुज़ुर्ग महिला से 14.84 करोड़ की ठगी की गई.
दिसंबर 2025 में पीड़ित महिला को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उसके नाम पर जारी सिम कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है. इसके बाद उसे वीडियो कॉल पर लेकर फर्जी अधिकारी बनकर डराया गया. पीड़ित महिला और उसके पति को चौबीसों घंटे वीडियो सर्विलांस में रखने का दावा किया गया और किसी से संपर्क करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई.
डर के माहौल में उनसे फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर निवेश की रकम को ट्रांसफर कराया गया. कुल आठ ट्रांजैक्शन में 14.84 करोड़ रुपए ठग लिए गए. 10 जनवरी को स्पेशल सेल के IFSO पुलिस स्टेशन में ई-FIR दर्ज की गई. टेक्निकल सर्विलांस और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद पुलिस म्यूल अकाउंट होल्डर्स तक पहुंची. आरोपी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के इशारे पर पैसों की लेयरिंग कर रहे थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






