
डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित, पत्नी के हाथ छूते ही धड़कने लगा पति का दिल
AajTak
पत्नी ने पति के एक रेयर मेडिकल कंडीशन के बारे में बताया है. महिला के पति क्रिटिकल कंडीशन में हैं और हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इससे पहले डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया था. ऑर्गन डोनेशन के लिए उनके ऑर्गन्स को निकालने का काम शुरू होने वाला था. लेकिन इससे पहले पति के पास पत्नी पहुंची और एक हैरान करने वाला वाकया हुआ.
एक शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. डोनेशन के लिए उनके ऑर्गन्स निकालने का काम शुरू होने ही वाला था कि शख्स ने पैर हिलाया. फिर उनकी धड़कने बढ़ गई. इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह गहरे कोमा में हैं और उनकी मौत नहीं हुई है. अब भी शख्स हॉस्पिटल में ही हैं और क्रिटिकल कंडीशन में हैं.
मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है. तीन बच्चों के पिता रयान मार्लो को पिछले महीने इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती करवाया गया था. वह listeria से ग्रसित थे. बाद में रयान का दिमाग सूज गया और वह कोमा में चले गए. इसके बाद 27 अगस्त को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. नॉर्थ कैरोलिना के कानूनों के मुताबिक, अगर किसी इंसान का दिमाग काम करना बंद कर दे तो उन्हें मृत घोषित किया जा सकता है.
मामले को लेकर रयान मार्लो की पत्नी मेघन ने कहा- डॉक्टर बाहर आए और कहा ‘आपके पति की मौत हो गई है, उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ हुई है’. उन्होंने चार्ट पर मौत का समय भी लिख दिया था. फिर मैंने डॉक्टरों को बताया कि मेरे पति ऑर्गन डोनर हैं. उन लोगों ने ऑर्गन डोनेशन का प्रोसेस भी शुरू कर दिया था.
महिला ने बताया कि इसके बाद वह घर चली गईं थीं. मेघन ने दावा किया कि इसके दो दिन बाद डॉक्टरों ने फोन कर उन्हें बताया कि वास्तव में रयान ट्रॉमेटिक ब्रेन डैमेज से ग्रसित थे. इसलिए डॉक्टरों ने उनकी मौत का समय 27 अगस्त से बदलकर 30 अगस्त कर दिया. मेघन ने कहा- डॉक्टरों ने बताया कि उनलोगों से एक गलती हो गई थी. रयान की मौत नहीं हुई थी. उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई थी. मैंने डॉक्टरों से पूछा कि इसका मतलब क्या है?
मेघन ने कहा- मुझे बताया गया कि रयान वास्तव में ट्रॉमेटिक ब्रेन स्टेम इंज्यूरी से ग्रसित थे और वह बेसिकली ब्रेन डेड ही थे. अगली सुबह रयान को लाइफ सपोर्ट से हटाकर उनके ऑर्गेन्स को निकाला जाना था.
लेकिन डॉक्टरों की सर्जरी से पहले रयान के पास मेघन का भतीजा गया. वह वहां पर बच्चों के साथ खेलते रयान का वीडियो चला दिया. मेघन ने बताया- इसके बाद रयान ने पैर हिलाना शुरू कर दिया. मैं रोने लगी, मैं खुद को झूठी उम्मीद नहीं देना चाहती थी. मुझे पता था कि ब्रेन डेड के कंडीशन में ऐसा हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










