
डेनमार्क की महारानी क्वीन मारग्रेट ने 52 साल बाद छोड़ा सिंहासन, बेटे फ्रेडरिक बने किंग
AajTak
रानी मारग्रेट द्वितीय ने औपचारिक तौर पर अपने पदत्याग पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने कोपेनहेगन में क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस की बालकनी पर फ्रेडरिक को राजा घोषित कर दिया.
डेनमार्क की महारानी क्वीन मारग्रेट ने आखिरकार 52 साल बाद सिंहासन छोड़ दिया है. उनके राजगद्दी से हटने के बाद अब उनके बेटे फ्रेडरिक नए राजा बन गए हैं. रानी मारग्रेट द्वितीय ने औपचारिक तौर पर अपने पदत्याग पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने कोपेनहेगन में क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस की बालकनी पर फ्रेडरिक को राजा घोषित कर दिया.
फ्रेडरिक को बधाई और मार्ग्रेथ को विदाई देने के लिए हजारों लोग डेनिश राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हुए. बता दें कि महारानी करीब 900 साल में स्वेच्छा से पद छोड़ने वाली पहली डेनिश रानी/राजा हैं.
राजा बनने के बाद अपने पहले भाषण में फ्रेडरिक ने कहा 'मेरी आशा कल का एक एकीकृत राजा बनने की है. यह एक ऐसा कार्य है जिसे मैंने अपने पूरे जीवन भर किया है. यह एक ऐसा काम है, जिसे मैं गर्व, सम्मान और खुशी के साथ करता हूं. हालांकि, फ्रेडरिक उस दिन ही राजा बन गया था, जब उसकी मां ने राज्य परिषद में त्याग घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे. वह आंखों में आंसू लेकर यह कहते हुए कमरे से बाहर चली गईं थीं कि भगवान राजा को आशीर्वाद दें.
महारानी पहले कर चुकी थीं ऐलान
बता दें कि नई साल की पहली सुबह डेनमार्क की रानी Queen Margrethe II ने पद छोड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने अपने भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था वह अपने बेटे को राजगद्दी सौंपेंगी. बता दें कि सिंहासन छोड़ने से पहले Queen Margrethe II ने सिंहासन पर आधी सदी का सफर पूरा किया. 52 साल के दौर में उन्होंने डेनिश राजघराने के आधुनिकीकरण के लिए जो किया, उसके लिए उनकी सराहना की जाती है.
31 की उम्र में सिंहासन पर बैठीं

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








