
डेटिंग एप पर लड़की ने लड़के को बताया दर्द, मिला ऐसा जवाब, शेयर किया स्क्रीनशॉट
AajTak
सानिया धवन नाम की महिला ने बताया कि डेटिंग एप बम्बल पर उनका मैच जिस शख्स से हुआ उसे उसने बातों बातें में अपना दर्द बता दिया. इसके बदले जो जवाब आया वह बहुत प्यारा था.
आज के दौर में हर कुछ ऑनलाइन मिलता है.यहां तक कि मोहब्बत भी ऑनलाइन ढूंढना आम हो गया है. ऐसे में डेटिंग एप काफी चर्चित हो गए हैं जिसमें लोग अपने जैसे लोगों को ढूंढकर रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं. इन्हीं डेटिंग एप से जुड़े कई डरा देने वाले तो कई मजेदार किस्से भी सामने आते रहते हैं.ताजा किस्सा भी कुछ ऐसा ही है जिसे एक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
सानिया धवन नाम की महिला ने बताया कि डेटिंग एप बम्बल पर उनका मैच एक ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट (हड्डियों के डॉक्टर) से हुआ. बातों- बातों में महिला ने अपने कंधे और नेक पेन के बारे में बताया तो शख्स ने बकायदा डॉक्टर के ही अंदाज में दवाइयां चैट में लिखकर दे दीं.
प्रेस्क्रिप्शन में लिखा है- 'टैब मोबिज़ॉक्स 1-0-0 x 7 दिन (भोजन के बाद) लें' टैब पैन-40 मिलीग्राम 1-0-0 x 7 दिन (भोजन से पहले) लें'' इसके अलावा, उन्होंने उसके लिए 'ऑइंटमेंट फ्लेक्साबेंज़' भी प्रेस्क्राइब की. उन्होंने लिखा था- संभलकर उठें बैठें.
आर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के साथ चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए, एक्स पर सानिया धवन ने लिखा, "बम्बल पर एक ऑर्थो डॉक्टर से मुलाकात हुई और यूं ही मैंने उन्हें बताया कि मुझे गर्दन और कंधे में दर्द हो रहा है'.उन्होंने मुझसे इसके बारे में कुछ सवाल पूछे और फिर मुझे प्रेस्क्रिप्शन लिखकर दिया, ये कितना प्यारा है' पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
लोगों ने सानिया के पोस्ट पर ढेरों कमेंट किए .एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- आपके दिल का रास्ता हड्डियों से होकर गुजरता है. एक अन्य ने लिखा- ये लड़का ग्रीन फ्लैग है, रिश्ते को आगे बढ़ाओ. एक यूजर ने लिखा- ये बंबल पर भी कितना प्रोफेश्नल है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










