
डुअल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Tecno ने Tecno POP 6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत कंपनी ने कम रखी है. ये स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है.
Tecno के नए स्मार्टफोन POP 6 को लॉन्च कर दिया गया है. Tecno POP 6 स्मार्टफोन Tecno POP 5 का अगला वर्जन है. इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था. Tecno POP 6 कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये रखी गई है.
Tecno POP 6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Tecno POP 6 में 6.1-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. ये HD+ रेज्योलूशन के साथ आती है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसके डिस्प्ले नॉच में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है. इसके रियर में 5-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Tecno POP 6 में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है. हालांकि, इसके प्रोसेसर के नाम की जानकारी नहीं दी गई है. इस हैंडसेट में 3GB का रैम और 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से इसके इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
बैटरी की बात करें तो Tecno POP 6 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे microUSB पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है. ये स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है. इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसअनलॉक दिया गया है.
Tecno POP 6 में डुअल सिम , 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










