डीयू कुलपति ने कहा, CUET सिलेबस पर नहीं पड़ेगा NCERT के बदले पाठ्यक्रम का असर
AajTak
डीयू कुलपति ने कहा कि ये बदलाव सिर्फ नए शैक्षणिक सत्र के लिए हैं. इसका मतलब मुगल इतिहास, गांधी हत्या, आपातकाल, सीयूईटी की तैयारी के लिए प्रासंगिक रहेगा. हमें इस वर्ष सीयूईटी परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस साल हम साल में दो बार सीयूईटी नहीं कर सकते.
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि सीयूईटी सिलेबस पर NCERT के रैशनलाइज्ड सिलेबस का असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ओर से कुछ पाठ्यक्रम हटाने के बाद इस साल की सीयूईटी परीक्षा प्रभावित नहीं होगी.
डीयू कुलपति ने कहा कि ये बदलाव सिर्फ नए शैक्षणिक सत्र के लिए हैं. इसका मतलब मुगल इतिहास, गांधी हत्या, आपातकाल, सीयूईटी की तैयारी के लिए प्रासंगिक रहेगा. हमें इस वर्ष सीयूईटी परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस साल हम साल में दो बार सीयूईटी नहीं कर सकते. सीयूईटी केवल इस शैक्षणिक प्रवेश वर्ष में एक बार होगा. बता दें, सीयूईटी की परीक्षा 21 अप्रैल 2023 को होनी है.
बता दें कि बीते साल जून 2022 में एनसीईआरटी ने मुगल इतिहास और शीत युद्ध जैसे टॉपिक वाले अध्याय हटा दिए थे. इसके अलावा आयोग ने अन्य विषयों से भी कई सब्जेक्ट हटाये थे. सीबीएसई बोर्ड ने इस बदलाव को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया था. अब लेकिन यूपी बोर्ड में किताबें पहले ही छप चुकी थीं. इस वजह से पिछले साल इन्हें नहीं निकाला जा सका था. अब यूपी सरकार ने 2023 में एनसीईआरटी के बदलाव वाली किताबें पढ़ाने को मंजूरी दी है.
अब एनसीईआरटी के नये बदलावों को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. सीयूईटी, नीट या जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में असमंजस की स्थिति है कि आखिर उनसे परीक्षा में क्या पूछा जाएगा. डीयू कुलपति के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सीयूईटी में इस सत्र में कोई बदलाव नहीं होगा. इस साल पुराने स्टेटस से ही सवाल पूछे जाएंगे.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










