
डिवाइडर से टकराकर 2 कारों के ऊपर उछल गई मर्सिडीज, VIDEO देख सिहर जाएंगे
AajTak
रोमानिया में एक नाटकीय हादसे में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार सड़क पर चल रही दो अन्य कारों के ऊपर से उड़ गई. बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय चालक ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और कई मीटर हवा में उछल गई. लेकिन हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं.
रोमानिया से एक बेहद चौंकाने वाला और ड्रामेटिक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई फीट हवा में उछल गई और दो कारों का पार करते हुए दूसरी साइड जा गिरी. हालांकि, इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं. इस घटना का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये डरावना सड़क हादसा कार चालक को अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुआ. पुलिस के मुताबिक, 55 साल के ड्राइवर को अचानक मेडिकल इमरजेंसी हुई, जिसके कारण उसका गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. इससे तेज रफ्तार मर्सिडीज पहले डिवाइडर से टकराई, फिर हवा में कई मीटर ऊपर उछल गई और सामने आ रही दो कारों के ऊपर से उड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी.
ड्राइवर का आई हल्की चोटें
पुलिस ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से इस भयानक हादसे में ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज लेने से इनकार कर दिया और खुद ही घर चला गया. हादसे में शामिल दूसरी गाड़ियों के चालकों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई.
यहां देखें VIDEO
सीसीटीवी में कैद ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी भयानक दुर्घटना में भी कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ. लोग इसे चमत्कार ही बता रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








