
डिलीवरी के 16 दिन बाद काम पर लौटीं करीना कपूर, शेयर की फोटो
AajTak
करीना ने अपने वर्क लोकेशन से फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इन तस्वीरों को देखकर लगता है करीना दूसरी बार मां बनने के बाद रिलैक्स करने के मूड में नहीं हैं.
करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. जहां प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज तक करीना काम कर रही थीं, वहीं अब डिलीवरी के 16 दिन बाद करीना वापस काम पर लौट आई हैं. उन्होंने अपने वर्क लोकेशन से फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इन तस्वीरों को देखकर लगता है करीना दूसरी बार मां बनने के बाद रिलैक्स करने के मूड में नहीं हैं. करीना ने दो तस्वीरें साझा की है. पहली फोटो में करीना ने अपने मेकअप मैन की फोटो शेयर कर लिखा- लगता है आज @yiannitsapatori काम पर हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में करीना ने मेकअप के बाद अपनी सेल्फी साझा की है. इसके अलावा उन्होंने मेकअप चेयर पर बैठे हुए एक और फोटो भी शेयर की है. करीना के इन पोस्ट्स को देखकर काम के प्रति उनके डेडिकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












