
डिमांड न मानने पर उखड़ी पत्नी, पहले पति को बुरी तरह पिटवाया, फिर ताला डालकर घर में कर गई कैद
AajTak
पत्नी ने अपने भाइयों और भाभियों संग मिलकर पति को इस कदर मारा पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई. हैरानी की बात यह है कि पिटाई करने के बाद महिला पति को उसी के घर में कैद करके मौके से भाग निकले. पुलिस ने फरियादी की पत्नी सहित 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
UP News: बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पति को अपनी पत्नी से मार खानी पड़ी. दरअसल महिला अपने पति से तलाक मांग रही थी, लेकिन पति को मना करना महंगा पड़ गया. पत्नी ने अपने भाइयों और भाभियों संग मिलकर पति को इस कदर मारा पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई. हैरानी की बात यह है कि पिटाई करने के बाद वह सब पति को उसी के घर में ताला बंद कर मौके से भाग निकले. जिसके बाद पति दरवाजा खोलने की गुहार लगाता रहा. जैसे-तैसे किसी की मदद से बाहर निकला. फिर परेशान पति ने थाना पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने फरियादी की पत्नी सहित 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
मामला शहर कोतवाली के स्वराज कॉलोनी इलाके का है. जहां के रहने वाले पीड़ित शख्स प्रदीप सिंह ने बताया, उसकी शादी दिसंबर 2021 में झांसी में हुई थी. शादी के बाद पत्नी ससुराल आई और 11 दिन रुककर वापस मायके चली गई. जाते समय जेवरात भी साथ ले गई. उसी समय कुछ कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद पीड़ित अपनी पत्नी को कई बार ससुराल झांसी लेने गया, लेकिन वह नहीं आई.
बीते दिन पत्नी अपने पिता और भाई के संग ससुराल आई और बोली, मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती. तुम हमारा समान और जेवर वापस कर दो और तलाक दे दो.
पति को मना करना भारी पड़ गया. पीड़ित पति ने कहा, कि तुम कोर्ट चलो, मैं तुमको वहीं पर तलाक दे दूंगा. लेकिन पत्नी ने कहा कि न्यायालय नहीं जाऊंगी. मुझे 5 लाख रुपये और जेवर वापस करो और मुझसे लिखित में तलाक में ले लो. जिस पर पति ने कोर्ट में ही तलाक देने की बात कही, तो सभी लोग भड़क गए और पत्नी ने अपने भाई पिता, भाभियों संग मिलकर लात घूंसों से मार मारकर अधमरा कर दिया.
इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर का गेट बंद करके भाग खड़े हुए. इसके बाद उसने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और माता पिता को बताया. उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपी ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग की है.
SHO कोतवाली नगर अनूप दूबे ने बताया कि एक व्यक्ति ने ससुरालीजन के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत की है. इस आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









