
डिबेट के लिए पहुंच गए केंद्रीय मंत्री बिट्टू, CM भगवंत मान के दफ्तर बाहर एक घंटे तक हंगामा
AajTak
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'पंजाब के सीएम ने लुधियाना यूनिवर्सिटी में खाली कुर्सियां रखवाईं और मजाक उड़ाते हुए कहा कि कोई उनसे बहस नहीं कर सकता. आज मैं सीएम हाउस के बाहर बहस के लिए खड़ा हूं, लेकिन वह छिपे हुए हैं... मैं पिछले 15 दिनों से उनसे मिलने का वक्त मांग रहा हूं...आज साबित हो गया कि सीएम किसी का सामना करने के काबिल नहीं हैं...'
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय के बाहर उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब रेल मंत्री रवनीत बिट्टू सीएम ऑफिस पर उनसे डिबेट करने पहुंचे. रवनीत बिट्टू के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी. ये पूरा हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा.
इसके बाद वह सीएम आवास पहुंचे, तो पुलिस ने उसे रोक दिया, जिससे बिट्टू और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस हुई. जब चंडीगढ़ पुलिस ने रवनीत बिट्टू के काफिले को ब्लॉक किया तो उनकी सुरक्षा टीम और चंडीगढ़ पुलिस के बीच झड़प हो गई. करीब एक घंटे तक बिट्टू सीएम आवास के बाहर रहे, लेकिन उन्हें सीएम आवास में नहीं बुलाया गया. बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले लोगों पर एक्शन की मांग को लेकर सीएम ऑफिस पहुंचे थे.
'मैं सीएम हाउस के बाहर खड़ा हूं'
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'पंजाब के सीएम ने लुधियाना यूनिवर्सिटी में खाली कुर्सियां रखवाईं और मजाक उड़ाते हुए कहा कि कोई उनसे बहस नहीं कर सकता. आज मैं सीएम हाउस के बाहर बहस के लिए खड़ा हूं, लेकिन वह छिपे हुए हैं... मैं पिछले 15 दिनों से उनसे मिलने का वक्त मांग रहा हूं...आज साबित हो गया कि सीएम किसी का सामना करने के काबिल नहीं हैं...'
बिट्टू ने कहा कि मान सरकार पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगा और उनके खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि मैं इसी संबंध में उनसे बात करने के लिए आया था. मैं कई दिनों से उनसे मिलने के बाद समय मांग रहा हूं.
उन्होंने दावा किया कि AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मान पर पंजाब के विधायकों से फीडबैक मांग रहे हैं.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








