
डिप्टी कमिश्नर के आवास से कैश और डायमंड चोरी... संदिग्ध के कबूलनामे के बाद खंगाला जा रहा तालाब!
AajTak
झारखंड के बोकारो में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला उपायुक्त (DC) के सरकारी आवास से 95,000 रुपये कैश, सोने की अंगूठी, गले का हार और डायमंड वाले ईयरिंग सेट सहित कीमती सामान चोरी हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
झारखंड के बोकारो में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां जिले की उपायुक्त (DC) के आवास से कैश और कीमती गहने चोरी हो गए. मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. चोरी का शक महिला कर्मी पर है. उससे पूछताछ की गई तो चोरी का सामान तालाब में छिपाने की बात कबूली. इसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से चोरी हुए सामान की तलाश में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, बोकारो की उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव के सरकारी आवास से 95 हजार रुपये नकद, हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, गले का हार और हीरे के कान के सेट चोरी हो गए. इसके अलावा कई कपड़े और अन्य निजी सामान भी गायब मिला. मामले की शिकायत महिला होमगार्ड सोनी कुमारी ने दर्ज कराई, जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
सोनी कुमारी के अनुसार, उपायुक्त आवास में महिला गृहरक्षक मंजू कुमारी और गोमा कुमारी के साथ-साथ महिला संविदाकर्मी पारो देवी और अंबिका कुमारी कार्यरत हैं. इनको उपायुक्त के कमरे में आने-जाने की अनुमति थी. 20 फरवरी को डीसी के निजी कमरे से कैश और गहने गायब होने की बात सामने आई. इसके बाद सभी प्रतिनियुक्त महिलाकर्मियों से पूछताछ की गई.
इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि 18 फरवरी को उपायुक्त की अनुपस्थिति में पारो देवी ने उनके कमरे की सफाई की थी. सफाई करने के बाद वह तय समय से पहले ही करीब 12:30 बजे अपनी बेटी की तबीयत खराब होने की बात कहकर चली गई थी.
जब उपायुक्त को चोरी की जानकारी मिली, तो उनके निर्देश पर दोबारा कमरे की तलाशी ली गई. इस दौरान गहनों और नकदी के अलावा साड़ी, सूट, परफ्यूम और अन्य सामान भी गायब मिला. सोनी ने पारो देवी पर चोरी का संदेह जताया है.
यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में सूने घरों को बनाते थे निशाना, लाखों का चोरी का सामान बरामद, तलाशी में मिले हथियार और गैस कटर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











