
डिटेंशन सेंटर से फरार हो गए 10 बांग्लादेशी... डिपोर्ट करने की हो रही थी तैयारी, अब तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
अगरतला के पास एक डिटेंशन सेंटर से 10 बांग्लादेशी भाग निकले हैं. ये सभी अवैध रूप से भारत आने के मामले में पकड़े गए थे. इनके भागने के बाद अब बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इन बांग्लादेशियों को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया था.
त्रिपुरा में अवैध रूप से भारत आने वाले दस बांग्लादेशी फरार हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ स्थित एक डिटेंशन सेंटर में इन बांग्लादेशियों को रखा गया था. इस मामले के बाद अब पुलिस बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता राजदीप देब ने बताया कि 29 सितंबर को यह घटना हुई. इसमें एक नाबालिग भी शामिल था. इन लोगों के डिपोर्टेशन की तैयारी की जा रही थी. उसी दौरान उन्होंने सेंटर की सुरक्षा में सेंध लगाई और उसका फायदा उठाकर भाग निकले. इन दस अवैध प्रवासियों के भागने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सिलीगुड़ी में पकड़े गए 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए... राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन और दर्जी बनकर कर रहे थे काम
इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डिटेंशन सेंटर के आसपास अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि संभावित रूटों पर नजर रखी जा रही है और आसपास के गांवों और शहरों में पुलिस पैट्रोलिंग तेज कर दी गई है.
यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले 1 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर जेल से छह कैदी भाग निकले थे, जिनमें से दो को बाद में पकड़ लिया गया था. स्थानीय लोगों से पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. राज्य भर में अवैध प्रवासियों पर नजर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. डिटेंशन सेंटर से भागे हुए सभी अवैध प्रवासियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







