
डिजाइनर ने Nisha Rawal-Karan Mehra के रिश्ते को लेकर किया खुलासा, फैन बोले- टीवी पर लाइव दिखाना चाहिए तलाक का केस
AajTak
निशा रावल और करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आया हुआ है. दोनों के खराब रिश्ते को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे पर भारी-भरकम इल्जाम भी लगा रहे हैं. अब डिजाइनर रोहित वर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने आठ साल पहले 2014 में करण और निशा के रिश्ते को बचाया था.
निशा रावल और करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आया हुआ है. दोनों के खराब रिश्ते को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे पर भारी-भरकम इल्जाम भी लगा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फरेंस में निशा रावल के बारे में बात की थी. उन्होंने खुलासा किया था कि निशा का एक्टर रोहित सतिया से अफेयर चल रहा है.
करण के खुलासों के बाद एक्ट्रेस कश्मीरा शाह सामने आई थीं. उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है करण मेहरा मासूम हैं. करण ने रोहित वर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया है. रोहित, निशा को सपोर्ट कर रहे थे. अब डिजाइनर रोहित वर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने आठ साल पहले 2014 में करण और निशा के रिश्ते को बचाया था.
रोहित वर्मा ने कपल के रिश्ते पर कहा ये
सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए रोहित वर्मा ने कहा, '2014 में उन दोनों की शादी में दिक्कतें आई थीं. मैंने की शादी बचाई थी और करण से बात कर बताया था कि वह कहां गलती कर रहे हैं. लेकिन निशा ऐसा इंसान हैं, जो प्यार की भूखी हैं. वह एक टूटे हुए परिवार से आई हैं. उन्हें कभी अपने पिता का प्यार नहीं मिला. उनकी मां ने उन्हें बहुत धैर्य से पाला है.'
रोहित ने आगे कहा, 'निशा के सभी एक्स बॉयफ्रेंड उनपर खूब प्यार लुटाते थे. मैंने उनकी जर्नी को देखा है. वो समझदार लड़की है और उनकी जुबान पर सरस्वती है. वो किसी को भी मना सकती हैं. यही उनकी खासियत है. वह इतनी बुरी इंसान नहीं हैं. लेकिन अगर आप अपने दोस्त एक साथ खड़े हो और आपका दोस्त गलत राह पर जा रहा हो, तो आपको उसे बताना होता है.'
यूजर्स ने रोहित को लिया आड़े हाथ

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










