डिक्शनरी से ओम और श्री जैसे शब्द हटाना चाहती है नेपाल सरकार, क्यों लग रहा धार्मिक साजिश का आरोप?
AajTak
कुछ सालों पहले तक जो नेपाल दुनिया का अकेला हिंदू राष्ट्र था, वहां अब नेपाली डिक्शनरी से ओम शब्द को हटाने की कवायद चल रही है. मौजूदा सरकार चाहती है कि ये शब्द हर हाल में हट जाए. वहीं दूसरा खेमा इसे नेपाली संस्कृति और धर्म पर हमला मानते हुए विरोध कर रहा है.
नेपाल की कुल आबादी में 80 प्रतिशत से भी ज्यादा हिंदू हैं, इसके बाद बौद्ध और बाकी धर्म आते हैं. अब इसी देश में ओम शब्द को हटाने पर बहस गरमाई हुई है. नेपाल के बहुत से लोगों का सोचना है कि ऐसे ही धार्मिक और आध्यात्मिक प्रतीक हटते रहे तो एक दिन नेपाल खत्म हो जाएगा. लेकिन सवाल ये है कि आखिर ओम शब्द से नेपाल सरकार को क्या परेशानी है, किस वजह से वो इसे अपने यहां से हटाना चाहती है?
करीब एक दशक से चल रही है कोशिश
साल 2012 में पहली बार इस बात पर चर्चा हुई कि डिक्शनरी से ओम शब्द को हटा दिया जाए. तब वहां के एजुकेशन मिनिस्टर दीनानाथ शर्मा थे. ये कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार थी, जिसपर चीन का भारी असर था. इसी बीच ओम को हटाने का प्रस्ताव आया, जिसपर एक कमेटी भी बनी. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हलंत वाले सारे शब्दों को हटाने की बात की गई.
ओम तो शामिल था ही, साथ ही हिंदू धर्म से जुड़े कई और शब्द भी थे, जैसे इंद्र, ब्राह्मण, बुद्ध, युद्ध, इंद्र, द्वंद्व और श्री. इसके तुरंत बाद नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने प्रज्ञा संस्थान से छपने वाले आधिकारिक नेपाली शब्दकोष से ओम शब्द को हटाने का आदेश दिया था. हालांकि कई वजहों से इसमें अड़चन आ गई और मामला टल गया.
साल 2016 में इसपर दो लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर की. मामला अदालत तक पहुंचने के बाद सरकारी आदेश पर स्टे ऑर्डर लग गया. अब कोर्ट ने इसपर एक और कमेटी बनाने की बात की है ताकि तय हो सके कि ये शब्द डिक्शनरी में शामिल रहें, या हटा दिए जाएं. इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है. कई दलों का कहना है कि नेपाल सरकार पश्चिमी ताकतों के फेर में आकर उनके कल्चर को खत्म करना चाहती है.
ईसाई धर्म को मानने वाले तेजी से बढ़ रहे

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








