
डायबिटीज में भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें, वरना और खतरनाक हो जाएगी बीमारी
AajTak
डायबिटीज की बीमारी में खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इसमें छोटी सी लापरवाही भी आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. इसलिए मरीजों को हमेशा शुगर लेवल को नियंत्रित रखने वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए.
डायबिटीज की बीमारी में दवा से ज्यादा डाइट का ध्यान रखने की जरूरत होती है. डायबिटीज में आपका शरीर इंसुलिन हार्मोन का ठीक से निर्माण या उपयोग नहीं कर पाता है. इससे रक्त में बहुत अधिक ग्लूकोज का निर्माण होता है जिससे आप डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं.
भारत समेत दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट और खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि छोटी लापरवाही भी शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. यहां हम आपको बताएंगे कि ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
डायबिटीज दो प्रकार की होती है:
टाइप 1 डायबिटीज - यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका शरीर इंसुलिन का बिल्कुल उत्पादन नहीं कर पाता है और इसे जुवेनाइल डायबिटीज के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह आम तौर पर बच्चों और किशोरों में होता है लेकिन वयस्कों में भी हो सकता है. इसमें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली ही इंसुलिन उत्पादन कोशिकाओं पर हमला करने लगती हैं और उन्हें नष्ट कर देती हैं. यही कारण है कि टाइप 1 मधुमेह को एक ऑटोइम्यून स्थिति के रूप में जाना जाता है.
टाइप 2 डायबिटीज - इस प्रकार की डायबिटीज तब होती है जब शरीर आवश्यक इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता, जैसा उसे करना चाहिए. टाइप 2 एक ऑटो-इम्यून कंडीशन नहीं है. इसमें आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या जो बनाता है उसका ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है. ऐसा कई कारणों से हो सकता है.
दुनिया भर में डायबिटीज के कुल मामलों में 8 प्रतिशत टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं और 90 प्रतिशत टाइप 2 से पीड़ित हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










