
डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांदे को हुआ कोरोना, बीते दिनों 18 क्रू मेंबर्स हुए थे पॉजिटिव
AajTak
रियलिटी डांस शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर्स के बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी. इन शो में सेलेब्रिटी माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया, धर्मेश येलांदे बतौर जज नजर आते हैं और राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं.
रियलिटी टीवी शो डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. धर्मेश की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और बीते दिनों इस शो के कई क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब धर्मेश के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है. बता दें कि हाल ही में ये खबर आई थी कि डांस दीवाने के जज धर्मेश आने वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे, हालांकि उनके गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया था.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












