
डांस दीवाने: रेमो डिसूजा की आंखों में आंसू, ट्रिब्यूट देख हो गए भावुक
AajTak
कोरियोग्राफर को डांस शो पर एक खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया गया था. एक ऐसा ट्रिब्यूट जिसमें रेमो की हार्ट अटैक आने से लेकर ठीक होने वाली पूरी जर्नी दिखाई गई थी.
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए पिछला साल काफी भारी रहा. डांसर को हार्ट अटैक भी आया और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा. ये वो समय था जब कोरियोग्राफर का परिवार तो दुआ मांग ही रहा था, पूरा देश भी उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठा था. अब रेमो ने डांस की दुनिया में फिर वापसी कर ली है. वे हाल ही में रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे थे. रेमो डिसूजा रोने क्यों लगे?More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












