
डल झील पर शिकारा की सैर... पहलगाम आतंकी हमले से पहले पत्नी के साथ मंजूनाथ का आखिरी वीडियो
AajTak
हमले से कुछ घंटों पहले मंजूनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं. वीडियो में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और 'इंडियन ट्रैवल स्टोर्स' की ओर से टूर बुक कराने और शिकारा चलाने वाले मोहम्मद रफीक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
पर्यटन के लिए कश्मीर घाटी पहुंचे कर्नाटक के शिवमोगा निवासी मंजूनाथ और उनकी पत्नी पल्लवी का सफर मंगलवार को एक भयानक आतंकी हमले में तब्दील हो गय. इस हमले में मंजूनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा किसी तरह बच निकले.
आखिरी वीडियो में दिखी थी खुशी हमले से कुछ घंटों पहले मंजूनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं. वीडियो में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और 'इंडियन ट्रैवल स्टोर्स' की ओर से टूर बुक कराने और शिकारा चलाने वाले मोहम्मद रफीक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
वीडियो में वो कहते हैं कि हम इंडियन ट्रैवल स्टोर्स के जरिए कश्मीर घूमने आए हैं. शिकारा राइड बहुत शानदार रही... सब कुछ बहुत अच्छा लगा.
देखें वीडियो
चंद घंटे बाद ही मच गई तबाही
वीडियो रिकॉर्ड होने के कुछ ही घंटे बाद, पहलगाम के पास हुए भारी आतंकी हमले में मंजूनाथ की जान चली गई. चश्मदीदों के मुताबिक, हमला दिन के लगभग 2:30 बजे हुआ, जब कई पर्यटक घुड़सवारी और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे. हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










