
डरावने अनुभव में बदला समंदर किनारे छुट्टियां मनाना, महिला की इन्टिमेट फोटो हुई वायरल
AajTak
महिला समंदर किनारे बहन के साथ लेटी हुई थी. तभी किसी शख्स ने गुपचुप तरीके से उनकी फोटो क्लिक कर ली. फिर इंटरनेट पर शेयर कर दी, उनकी फोटो वायरल हो गई. महिला का कहना है कि इस घटना से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है.
एक महिला समंदर किनारे छुट्टियां बिता रही थीं. इसी दौरान वह बीच पर लेटी हुई थीं. तभी किसी ने उनके प्राइवेट पलों की फोटोज क्लिक कर लीं और इंटरनेट पर शेयर कर दीं. पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम करने वाली इस महिला का कहना है कि इस घटना से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है.
Lily Cook ने बताया कि यह 12 नवम्बर की बात है. वह सिडनी के बीच पर बहन के साथ लेटी हुई थीं, कुछ घंटे बीतने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी टॉपलेस फोटो किसी ने क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है.
महिला को जब अपनी फोटो के ऑनलाइन शेयर होने की बात पता चली तो वह हैरान रह गईं. लिली के एक दोस्त ने उनका टॉपलेस फोटो फॉरवर्ड किया और पूछा कि क्या ये तुम हो?
लिली ने कहा, इस दोस्त ने उन्हें यह भी बता दिया था कि फोटो किसने भेजा है. इसके बाद लिली को अहसास हुआ कि उनका फोटो चुपचाप किसी ने बिना मर्जी के खींच लिया और ऑनलाइन शेयर कर दिया.
लिली ने कहा कि उन्होंने बीच पर तीन लोगों को देखा था, इनमें से दो को वह जानती थीं. लेकिन, पुरुषों ने फोटो क्लिक करने की बात से मना कर दिया. हालांकि, इसके बाद एक पुरुष ने यह बात मान ली कि उसने यह फोटो दूसरे शख्स के मोबाइल से निकाली और अपने दो दोस्तों के साथ शेयर की.
पुलिस के सामने मुकर गया आरोपी

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











