
डबल मर्डर से दहला उठा था गुजरात का भरूच, अब खून के आरोप में डी-कंपनी के गुर्गे की संपत्ति कुर्क
AajTak
डी कंपनी से जुड़े मोहम्मद यूनुस उर्फ मंजरो को नवंबर 2015 में भाजपा कार्यकर्ताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की हत्या और आपराधिक साजिश में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2015 के भरूच डबल मर्डर केस में आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ मंजरो की दो अचल संपत्तियां कुर्क की हैं. जिसका ताल्लुक पाकिस्तान स्थित डी-कंपनी गिरोह से है. एनआईए का यह कदम डी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
आर.सी.-13/2015/एनआईए/डीएलआई मामले में अहमदाबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर यूए (पी) अधिनियम की धारा 33 (1) के तहत गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं.
कुर्क की गई संपत्तियों में भरूच शहर के वार्ड संख्या 3, नगर सर्वेक्षण संख्या 3614 (कुल क्षेत्रफल: 143.96 वर्ग मीटर) और भरूच शहर के वार्ड संख्या 3, नगर सर्वेक्षण संख्या 3615 (कुल क्षेत्रफल: 29.59 वर्ग मीटर) स्थित उसका आवासीय घर शामिल है.
मोहम्मद यूनुस उर्फ मंजरो को नवंबर 2015 में भाजपा कार्यकर्ताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की हत्या और आपराधिक साजिश में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.
एनआईए द्वारा की गई ये कुर्कियां पाकिस्तान से संचालित डी-कंपनी गिरोह के आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











