
ठेले पर बिकती सूखी मैगी का Video वायरल, लोग बोले- धूल का स्वाद मुफ्त है क्या?
AajTak
एक स्ट्रीट वेंडर के अपरंपरागत तरीके से कुचले हुए सूखे मैगी नूडल्स बेचने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को दो ग्रुप में बांट दिया है. एक पक्ष जहां स्ट्रीट वेंडर के साथ है. तो वहीं दूसरे ग्रुप का मानना है कि ठेले पार रखकर एक्सपायर्ड मैगी को बेचा जा रहा है.
लाइक्स, कमेंट और शेयर के इस दौर में संभव सब है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म किया और लोग बहस में पड़ गए हैं. वीडियो एक बाजार का है जहां एक ठेले वाला अपने ठेले पर कुचले हुए सूखे मैगी नूडल्स बेचता नजर आ रहा है. ठेले पर इस तरह सूखी मैगी बिकते देख सोशल मीडिया यूजर्स टेंशन में आ गए हैं. यूजर्स इस बात को मानने को तैयार ही नहीं हैं कि मैगी को इस तरह भी बेचा जा सकता है.
वायरल हो रहे वीडियो में, ठेले वाला भीड़ के बीच अपनी गाड़ी को धकेलते हुए, मैगी के कुछ हिस्सों को टेस्टमेकर पैकेट के साथ पॉलिथीन बैग में पैक करने से पहले तौलने के लिए रुकते हुए देखा जा सकता है. 'चटोरे_ब्रूदर्स' द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मैगी और पास्ता के खुले पैकेट बेचने के इस अपरंपरागत तरीके को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया है.
ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल पैदा की है, इंटरनेट पर तमाम यूजर्स हैं जो इस वीडियो को देखने के बाद मान रहे हैं कि ठेले पर 'एक्सपायर्ड' मैगी बेची जा रही है. वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने साफ़ सफाई को मुद्दा बनाया है.
ऐसे यूजर्स यही मान रहे हैं कि ठेले पर इस तरह सूखी मैगी खरीदने के बाद धूल का स्वाद मुफ्त मिलेगा. पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स मैगी बेचे जाने के इस आईडिया आलोचना कर रहे हैं और मैगी के खराब होने का दावा कर रहे हैं.
आलोचना के इतर इस वीडियो पर ऐसे भी कमेंट आए जिनमें लोग ठेले पर सूखी मैगी बेचे जाने के पक्ष में दिखे. यूजर्स ने नेस्ले का हवाला देते हुए ये तक कहा कि कभी एक्सपायर नहीं होती. साथ ही ये भी कहा गया कि एक्सपायर्ड मैगी खाने से आप बीमार नहीं पड़ेंगे. फर्क सिर्फ इतना होगा कि मसाले पुराने हो जाने के कारण स्वाद कम हो जाएगा.
खैर, क्योंकि भारत जैसे देश में एक डिश के रूप में मैगी इमोशन है. इसलिए वो शायद इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि मैगी को ठेले पर रखकर इस तरह भी बेचा जा सकता है. मैगी के इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट में जरूर बताएं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










