
'ठेकेदारी में हिस्सेदारी का झगड़ा, इसलिए नहीं बिछ पाई पाइपलाइन', इंदौर मामले में जीतू पटवारी का बड़ा हमला; कैलाश विजयवर्गीय को बर्खास्त करने की मांग
AajTak
Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा जल त्रासदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटवारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों ने सियासत में उबाल ला दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस त्रासदी को 'सरकारी हत्या' करार देते हुए भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार और अहंकार के कटघरे में खड़ा किया है. पटवारी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस इस मामले में न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.
aajtak से खास बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा, "आज तक जहरीली शराब से मौतें सुनी थीं, लेकिन भाजपा राज में अब लोग 'जहरीला पानी' पीकर मर रहे हैं. यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सरकारी हत्या है."
उन्होंने दावा किया कि भागीरथपुरा में नई पाइपलाइन के टेंडर 2022 में ही हो गए थे. लेकिन 'कमीशन' के झगड़े और किसे कितना हिस्सा मिलेगा इस विवाद के कारण पाइपलाइन नहीं बिछाई गई.
पटवारी के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2017 में ही रिपोर्ट दे दी थी कि पानी दूषित है, लेकिन सत्ता के अहंकार में प्रशासन सोता रहा.
यह भी पढ़ें: 'पैसे बचाने के चक्कर में ड्रेनेज के पास बिछाई गई वॉटर लाइन', 'वॉटरमैन ऑफ इंडिया' बोले- इंदौर त्रासदी भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा
जीतू पटवारी ने इस घटना के लिए चार मुख्य लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि कैलाश विजयवर्गीय तत्काल कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए. इसके अलावा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर एफआईआर दर्ज की जाए और नगर निगम आयुक्त समेत स्थानीय पार्षद पर आपराधिक मामला चलाया जाए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






