
ठूंसकर खिलाया खाना, उल्टी की तो वो भी..., स्कूल में 6 साल के बच्चे के साथ टीचर का टॉर्चर वायरल
AajTak
चीन के एक स्कूल मेंं 6 साल के बच्चे के साथ टीचर के टॉर्चर की वीडियो सामने आने के बाद बच्चे के माता पिता भड़क गए और पुलिस में शिकायत कर दी. आरोप है कि टीचर ने पहले बच्चे को जबरदस्ती बहुत ज्यादा खिलाया और फिर उल्टी करने पर उल्टी तक खिलाई.
स्कूलों में बच्चों के साथ पढ़ाई को लेकर हद से ज्यादा मारपीट के कई मामले सामने आते रहते हैं. कई बार मासूम बच्चों के ठीक से न बता पाने पर माता पिता इससे अंजान रह जाते हैं तो वहीं कई जगह ऐसे टीचर माता पिता के हत्थे चढ़ जाते हैं और नौकरी तक गंवा देते हैं. लेकिन हाल में चीन में जो मामला सामने आया वह बदतर है.
जबरदस्ती खिलाया, उल्टी की तो वो भी खिलाई
यहां एक माता पिता ने अपने 6 साल के बच्चे के स्कूल टीचर पर बाल शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके बच्चे को टीचर ने जबरदस्ती इतना खिलाया कि उसने उल्टी कर दी. इसपर भड़की टीचर ने उसे उसकी उल्टी खाने के लिए भी मजबूर किया. घटना 15 सितंबर को चीन के Liaoning प्रांत के मेलूवान किंडरगार्टन की है.
बर्थडे पर नए कपड़ों में स्कूल गया था बच्चा
झांग नाम के एक शख्स ने बताया कि उसने अपने 6 साल के बेटे को उसके छठे जन्मदिन के लिए नए कपड़े पहनाकर स्कूल भेजा था. लेकिन जब वह वापस आया तो उसके कपड़े बहुत अधिर गंदे थे. बाद में जब दादी के पूछने पर बच्चे ने पूरी बात बताई तो परिवार के पांव तले जमीन खिसक गई. उसने बताया कि उसकी टीचर ने उसे लंच के बाद भी जबरदस्ती बहुत सारा खाना खिलाया जिसके चलते उसने कपड़ों पर उल्टी कर दी. इसके बाद टीचर ने उसे जबरदस्ती उल्टी भी खाने को कहा.
सीसीटीवी फुटेज देखकर उड़े माता पिता के होश माता-पिता ने तुरंत स्कूल को घटना की सूचना दी और दिन का सीसीटीवी फुटेज मांगा लेकिन स्कूल ने मना कर दिया. आखिरकार जब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो स्कूल ने फुटेज दिखाया. इसमें खाने को लेकर बच्चे पर टीचर की जबरदस्ती और उल्टी कर देने पर उसे उल्टी तक खिलाने की टीचर की घटिया हरकत साफ दिख रही थी. 13 अक्टूबर को, स्थानीय शिक्षा ब्यूरो ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर कहा कि उसने जांच के बाद मामले की पुष्टि कर ली है. इसमें स्कूल से अभिभावकों से माफी मांगने और शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की गई. घटना के बाद से नर्सरी स्कूल की रैंकिंग भी कम कर दी गई है और प्रिंसिपल को इसकी स्टाफिंग प्रणाली में सुधार का सुझाव दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










