
ठाणे: दुबई-मलेशिया में नौकरी का लालच देकर दर्जनों लोगों को ठग लिया, पूरी फैमिली चला रही थी रैकेट
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में कई लोगों से विदेशों में नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की गई. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.
महाराष्ट्र के ठाणे में विदेशों में नौकरी का लालच देकर दर्जनों लोगों से ठगी हो गई. पुलिस ने रविवार को बताया कि ठाणे के भिवंडी में एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ दुबई-मलेशिया में नौकरी देने के बहाने कई लोगों से 8.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये एफआईआर एक दर्जी ने रजिस्टर कराई है, जिसके बाद शनिवार को धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
मलेशिया-दुबई में नौकरी का किया था वादा
एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ितों को सितंबर और नवंबर 2022 के बीच मलेशिया और दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था. अधिकारी ने कहा, उन्होंने पीड़ितों से वीजा, पासपोर्ट और हवाई टिकटों की व्यवस्था करने के लिए शुल्क के रूप में पैसे एकत्र किए.
फ्लाइट के नकली टिकट दिए जाने का आरोप
पुलिस अधिकारी ने बताया, "उन्होंने नकली हवाई टिकट उपलब्ध कराए, जिसके कारण पीड़ित मुंबई और कोलकाता हवाई अड्डों पर फंस गए. जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया." अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







