
ठाणे: कपल से वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, 50 हजार की ली थी रिश्वत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कपल से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में कॉन्स्टेबल जयेश अंबिकर, राकेश कुंटे और सोनाली माराठे शामिल हैं. इन पर आरोप है कि झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और रिश्वत मांगी. दबाव और गिरफ्तारी के डर से कपल ने पहले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 40,500 ट्रांसफर किए, फिर एटीएम से 10,000 नकद भी निकालकर दिए.
महाराष्ट्र के ठाणे में पद का दुरुपयोग कर एक कपल से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन आदेश शुक्रवार, 2 मई को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि इन पुलिसकर्मियों का आचरण पुलिस बल की मर्यादा के विपरीत था और इससे पुलिस विभाग की साख को ठेस पहुंची है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में कॉन्स्टेबल जयेश अंबिकर, राकेश कुंटे और सोनाली माराठे शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने 30 अप्रैल की रात पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी का गलत इस्तेमाल करते हुए ठाणे के तलावपाली क्षेत्र में एक कपल को रोककर अवैध रूप से जांच की थी.
कपल मुंबई से डिनर के लिए ठाणे आया था. पुलिसकर्मियों ने उन्हें अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का झूठा आरोप लगाते हुए धमकाया और उनके माता-पिता के मोबाइल नंबर मांगने लगे. इतना ही नहीं, आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कपल से बदसलूकी की, गाली-गलौज की और मारपीट तक की.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन कॉन्स्टेबलों ने कपल को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और रिश्वत मांगी. दबाव और गिरफ्तारी के डर से कपल ने पहले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 40,500 ट्रांसफर किए, फिर एटीएम से 10,000 नकद भी निकालकर दिए.
घटना के तुरंत बाद कपल ने नाउपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद पुष्टि हुई कि तीनों पुलिसकर्मियों ने न केवल अपने पद का दुरुपयोग किया, बल्कि विभागीय आचार संहिता का भी गंभीर उल्लंघन किया है.
ठाणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका गैरकानूनी और अनुशासनहीन पाई गई है, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है. विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










