
ट्रैफिक सिस्टम को लेकर पुलिसकर्मी से हुआ विवाद तो युवक ने जड़ दिए कई थप्पड़
AajTak
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में मामूली बात को लेकर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से युवक का विवाद हो गया जिसके बाद उसने पुलिसवाले को कई थप्पड़ जड़ दिए. अब पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस ने इसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना रविवार दोपहर की है.
इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि रविवार दोपहर को मिदनापुर शहर के क्विकोटा इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों पर युवक ने अचानक हमला कर दिया. ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को लेकर हुए विवाद में युवक ने सिपाही को कई थप्पड़ मारे.
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने वीडियो में पूरे घटना क्रम को देखने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह से इलाके में ट्रैफिक कंट्रोल पर काम कर रहे थे. अचानक एक युवक आया और उसने सूचना दी कि ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम सही काम नहीं कर रहा है.
जब पुलिस युवक की पहचान जानने की कोशिश कर रही थी, तो उस दौरान कथित तौर पर युवक ने खुद को उच्च पद पर तैनात अधिकारी बताया. इसके बाद उसने बहस होने पर अचानक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. इस पूरी घटना को वहीं पास में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
हालांकि पुलिसकर्मी से मारपीट के बाद युवक की कार को जब्त कर लिया गया है, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा. बाद में पुलिस ने वीडियो देखकर उसका पता लगा लिया और आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया.
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है. उसके पास से सीआईएसएफ का पहचान पत्र मिला है. पुलिस जांच कर रही है कि पूरा मामला क्या है. (इनपुट - ऋत्विक मंडल)

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









