
ट्रैक्टर नहीं बल्कि ट्रेन-बस से दिल्ली पहुंच रहे किसान, दिल्ली पुलिस की खास तैयारी!
AajTak
किसानों का प्रदर्शन पिछले 3 हफ्ते से जारी है. बीच में कई कारणों से किसानों ने प्रदर्शन को रोक दिया था और शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर डेरा जमा लिया था. वजह थी सरकार का आश्वासन. पर न तो सरकार के साथ फिर बैठक हुई और ना ही सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा किया. इसी लिए आज किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











