
ट्रेन की खिड़की से महांकुभ मेले में लगी आग देखकर सन्न रह गए यात्री, वीडियो आया सामने
AajTak
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 शिविर क्षेत्र में दो से तीन गैस सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई. ये आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी.
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 शिविर क्षेत्र में दो से तीन गैस सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई. ये आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए. भारी मशक्कत के बाद दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. इस बीच एक चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी. काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी.
आजतक की टीम मौके पर मौजूदा है और स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है. एक शख्स ने बताया कि लगभग 500 टेंट जल गए हैं. हालांकि, कुछ ने 250 तो किसी ने 150 टेंट के जलने का दावा किया.
इसी बीच एक ट्रेन से लिये गये भीषण आग का वीडियो सामने आया है. ट्रेन के यात्री जब खिड़की से आग की लपटें देख रहे थे, तो डर के मारे 'राम, राम!' चिल्लाने लगे.
देखें वीडियो
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर खबर लिखे जाने तक काबू पा लिया गया है. फायरफाइटर्स और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 15 मिनट के भीतर फायरफाइटर्स की टीम पहुंच गई थी. आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारी क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं.
आग की घटना में कोई हताहत नहीं

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












