
ट्रेनों पर पथराव करने वालों पर होगा सख्त एक्शन CCTV के जरिए हो रही है पहचान... रेलवे की चेतावनी
AajTak
रेल मंत्रालय ने ट्रेनों पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है. रेलवे का कहना है कि ऐसे उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी के जरिए की होगी और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक व आर्थिक दंड दिया जाएगा. रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से आर्थिक भरपाई भी कराई जाएगी.
भारतीय रेल मंत्रालय (Indian Railway Ministry) ने ट्रेनों पर पथराव (stone pelting) करने वालों के खिलाफ सख्त रुख (Strict action) अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस मामले के संबंध में रेलवे के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी.
रेलवे प्रशासन ने पथराव करने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी बढ़ा दी है. इससे उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों पर हमला करना देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बराबर है. ऐसे मामलों में कठोर न्यायिक एवं आर्थिक दंड भुगतना होगा.
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया सुपर ऐप SwaRail, प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर रिजर्वेशन और जनरल टिकट सबकुछ मिलेगा
रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रेनों पर पथराव जैसी अवैध और खतरनाक गतिविधियों में शामिल न हों. उन्होंने कहा कि ऐसा करना न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालता है, बल्कि रेलवे को भी भारी नुकसान पहुंचाता है.
कुंभ मेले के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था
रेलवे ने कुंभ मेले के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ वित्तीय हर्जाना भी वसूला जाएगा.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









